scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमदेशझारखंड के चाईबासा में दंपति की कुल्हाड़ी से हत्या

झारखंड के चाईबासा में दंपति की कुल्हाड़ी से हत्या

Text Size:

चाईबासा, 20 मार्च (भाषा) झारखंड के गोयलकेरा क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने कथित तौर पर कुल्हाड़ी से हमला कर एक दंपति की तब हत्या कर दी जब वे सोए हुए थे। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अनुमंडल पुलिस अधिकारी (चक्रधरपुर) कुमार विनोद ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह दंपति के बच्चों ने अपने माता-पिता को खून से लथपथ देखा और शोर मचाया।

अधिकारी ने बताया कि दंपति को पास के एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने कहा कि जांच जारी है और पुलिस ने घटनास्थल से एक कुल्हाड़ी बरामद की है।

भाषा नेत्रपाल अविनाश

अविनाश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments