scorecardresearch
Sunday, 3 May, 2026
होमदेशगुजरात के उमरेठ उपचुनाव के लिए मतगणना सोमवार को होगी

गुजरात के उमरेठ उपचुनाव के लिए मतगणना सोमवार को होगी

Text Size:

आनंद, तीन मई (भाषा) गुजरात के आणंद जिले में उमरेठ विधानसभा उपचुनाव के लिए मतों की गिनती सोमवार को होगी। भाजपा विधायक गोविंद परमार की मृत्यु के कारण यहां उपचुनाव कराया गया। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि मतदान 23 अप्रैल को हुआ जिसमें 306 मतदान केंद्रों पर 59.04 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

इस चुनाव में पांच उम्मीदवार मैदान में थे, हालांकि मुख्य मुकाबला भाजपा के हर्षद परमार (दिवंगत विधायक के बेटे) और कांग्रेस के भृगुराजसिंह चौहान के बीच है।

एक अधिकारी ने रविवार को बताया, ‘ईवीएम और वीवीपैट मशीनें सोमवार सुबह खोली जायेंगी। मतगणना यहां वल्लभ विद्यानगर के एक कॉलेज में कड़ी सुरक्षा के बीच होगी।’

चार बार विधायक रहे गोविंद परमार का संक्षिप्त बीमारी के बाद छह मार्च को 72 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

भाषा

शुभम रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments