scorecardresearch
Thursday, 26 March, 2026
होमदेशकांस्टेबल भर्ती की परीक्षा अब दो जुलाई को होगी

कांस्टेबल भर्ती की परीक्षा अब दो जुलाई को होगी

Text Size:

जयपुर, सात जून (भाषा) राजस्थान में कांस्टेबल भर्ती के लिए 14 मई को दूसरी पारी में आयोजित लिखित परीक्षा अब दो जुलाई को होगी। इस परीक्षा का पर्चा लीक होने के बाद उसे निरस्त कर दिया गया था।

अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस भर्ती व पदोन्नति बोर्ड बिनीता ठाकुर ने बताया कि कांस्टेबल भर्ती 2021 की 14 मई को दूसरी पारी में आयोजित लिखित परीक्षा अपरिहार्य कारणों से निरस्त कर दी गई थी।

उन्होंने कहा कि इस पारी में उपस्थित अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा अब दुबारा दो जुलाई को होगी।

ठाकुर ने बताया कि इस परीक्षा की सफलता के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

भाषा पृथ्वी कुंज अर्पणा

अर्पणा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments