scorecardresearch
Monday, 27 April, 2026
होमदेशमलिक के दावे की न्यायालय की निगरानी में जांच न होने पर कांग्रेस अदालत जाएगी: जितेंद्र सिंह

मलिक के दावे की न्यायालय की निगरानी में जांच न होने पर कांग्रेस अदालत जाएगी: जितेंद्र सिंह

Text Size:

गुवाहाटी, 28 अप्रैल (भाषा) वरिष्ठ कांग्रेस नेता जितेंद्र सिंह ने शुक्रवार को कहा कि यदि केंद्र सरकार पुलवामा हमले को लेकर जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक द्वारा किए गए ‘खुलासे’ की जांच उच्चतम न्यायालय की निगरानी में उच्च न्यायालय के किसी सेवानिवृत्त न्यायाधीश से कराने की मांग को नहीं मानती है तो उनकी पार्टी कानून का सहारा लेगी।

अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के महासचिव सिंह ने मलिक के इस आरोप पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर भी सवाल उठाया कि यह खुफिया विफलता थी और केंद्र सरकार ने सुरक्षाकर्मियों की आवाजाही के लिए विमान मुहैया कराने से इनकार कर दिया था।

कश्मीर के पुलवामा में फरवरी, 2019 में सुरक्षाबलों के वाहनों पर हुए आतंकवादी हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 40 कर्मी शहीद हो गए थे।

सिंह ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘हमें अब सीबीआई, ईडी, एनआईए और ऐसी अन्य एजेंसियों पर भरोसा नहीं रहा, क्योंकि ये सरकार की कठपुतली बन गई हैं। हम चाहते हैं कि उच्चतम न्यायालय के कोई मौजूदा न्यायाधीश उस जांच की निगरानी करें जो उच्च न्यायालय के किसी सेवानिवृत्त न्यायाधीश द्वारा की जा सकती है।’’

भाषा संतोष नेत्रपाल

नेत्रपाल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments