scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमदेशकांग्रेस को आपातकाल लगाने के लिए माफी मांगनी चाहिए : आरएसएस

कांग्रेस को आपातकाल लगाने के लिए माफी मांगनी चाहिए : आरएसएस

Text Size:

नयी दिल्ली, 26 जून (भाषा) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के महासचिव दत्तात्रेय होसबाले ने बृहस्पतिवार को मांग की कि कांग्रेस को 50 साल पहले इंदिरा गांधी सरकार द्वारा लगाए गए आपातकाल के लिए माफी मांगनी चाहिए।

होसबाले ने यहां एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इस बात पर विचार किया जाना चाहिए कि क्या दो शब्दों – समाजवादी और धर्मनिरपेक्ष – को संविधान में बरकरार रखा जाए, जिन्हें आपातकाल के दौरान कांग्रेस सरकार द्वारा संविधान की प्रस्तावना में जोड़ा गया था।

पच्चीस जून 1975 को घोषित आपातकाल के दिनों को याद करते हुए होसबाले ने कहा कि उस दौरान हजारों लोगों को जेल में डाल दिया गया और उन पर अत्याचार किया गया, वहीं न्यायपालिका और मीडिया की स्वतंत्रता पर भी अंकुश लगाया गया।

आरएसएस नेता ने कहा कि आपातकाल के दिनों में बड़े पैमाने पर जबरन नसबंदी भी की गई।

उन्होंने कहा, ‘‘जिन लोगों ने ऐसी चीजें कीं, वे आज संविधान की प्रति लेकर घूम रहे हैं। उन्होंने अभी तक माफी नहीं मांगी है… वे माफी मांगें।’’

कांग्रेस पर हमला करते हुए होसबाले ने कहा, ‘‘आपके पूर्वजों ने ऐसा किया… आपको इसके लिए देश से माफी मांगनी चाहिए।’’

भाषा शफीक माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments