scorecardresearch
Monday, 16 March, 2026
होमदेशमथुरा में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

मथुरा में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

Text Size:

मथुरा (उत्तर प्रदेश), तीन अप्रैल (भाषा) मथुरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को धरना-प्रदर्शन कर घरेलू गैस (एलपीजी) सिलेंडर सहित पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी को वापस लेने की मांग की। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने यह जानकारी दी।

धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए उत्तर प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के पूर्व नेता प्रदीप माथुर ने कहा, ‘‘केंद्र को पेट्रोल, डीजल और एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी को वापस लेना चाहिए क्योंकि लोग पहले से ही अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि से प्रभावित हैं।’’

उन्होंने कहा कि 12 दिनों के भीतर डीजल और पेट्रोल पर 7.20 रुपये की बढ़ोतरी की गई है, वहीं एलपीजी सिलेंडर में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘कांग्रेस मूक दर्शक नहीं बन सकती और प्रदर्शनों के जरिए वह केंद्र पर अपना फैसला वापस लेने का दबाव बनाएगी।’’

माथुर ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की विश्वसनीयता पर भी सवाल उठाया और कहा कि यह (भाजपा) सरकार तब तक सत्ता में बनी रहेगी जब तक कि ईवीएम के माध्यम से मतदान बंद नहीं किया जाता।

भाषा सं आनन्द सुरभि

सुरभि

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments