scorecardresearch
Saturday, 18 April, 2026
होमदेशकांग्रेस के विधायकों ने की मुख्यमंत्री सिद्धरमैया से मुलाकात, मंत्रिमंडल में फेरबदल की मांग की

कांग्रेस के विधायकों ने की मुख्यमंत्री सिद्धरमैया से मुलाकात, मंत्रिमंडल में फेरबदल की मांग की

Text Size:

बेंगलुरु, 17 मार्च (भाषा) कांग्रेस के वरिष्ठ विधायकों के एक समूह ने मंगलवार को मुख्यमंत्री सिद्धरमैया से मुलाकात करके मंत्रिमंडल में फेरबदल की मांग की, ताकि उन्हें मंत्री बनने का अवसर मिल सके।

समूह में शामिल कुल 40 विधायक तीन बार से अधिक विधायक रह चुके हैं।

उन्होंने उपचुनाव के बाद 11 अप्रैल को एक साथ नयी दिल्ली जाने की योजना बनाई है, जहां वे कांग्रेस आलाकमान से मिलकर फेरबदल के दौरान कम से कम 20 विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल करने पर चर्चा करेंगे।

इन विधायकों ने मुख्यमंत्री सिद्धरमैया से विधानसभा परिसर में स्थित उनके कार्यालय में मुलाकात की। विधायकों में एच सी बालकृष्णा, एन. ए. हारिस, अशोक पट्टन, एस. एन. नारायणस्वामी, एम. वाई. पाटिल, डी. जी. शंतना गौड़ा और अन्य शामिल थे।

बालकृष्णा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि मंत्रिमंडल फेरबदल के दौरान 20 नए चेहरों को अवसर दिया जाए।

उन्होंने कहा, “चालीस से अधिक वरिष्ठ विधायक तीन से ज्यादा बार चुनाव जीत चुके हैं। हमने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। वर्ष 2023 के चुनाव के बाद मंत्रिमंडल गठन के समय पार्टी आलाकमान, मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री (डी. के शिवकुमार) ने कहा था कि ढाई साल बाद फेरबदल होगा। इसीलिए हमने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि वह मंत्रिमंडल फेरबदल करें और 40 में से 20 विधायकों को अवसर दें।”

हारिस और अशोक पट्टन के साथ मौजूद बालकृष्णा ने कहा कि वे नौ अप्रैल को होने वाले बागलकोट और दावणगेरे साउथ विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनावों और अन्य राज्यों में होने वाले चुनावों के बाद कांग्रेस आलाकमान से मिलकर मंत्री बनने का अवसर मांगने की योजना बना रहे हैं?

भाषा जोहेब सुरेश

सुरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments