scorecardresearch
Friday, 20 March, 2026
होमदेशकांग्रेस नेता सैलजा चार विधायकों को मिली धमकी पर राज्यपल से मिलीं

कांग्रेस नेता सैलजा चार विधायकों को मिली धमकी पर राज्यपल से मिलीं

Text Size:

चंडीगढ़, आठ जुलाई (भाषा) वरिष्ठ कांग्रेस नेता कुमारी सैलजा ने शुक्रवार को हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से भेंट की तथा उन्हें बताया कि हाल के सप्ताहों में कम से कम चार विधायकों को ‘जबरन वसूली की धमकी’ मिली है।

बाद में कांग्रेस कार्यसमिति की सदस्य एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सैलजा ने एक बयान में बताया कि तीन विपक्षी विधायकों एवं सत्तारूढ़ भाजपा के एक विधायक को अज्ञात फोनकर्ताओं से मोबाइल पर धमकी मिली है।

भेंट के दौरान सैलजा ने राज्यपाल से राज्य सरकार को इन विधायकों को सुरक्षा तत्काल बढ़ाने एवं अपराधियों को यथाशीघ्र पकड़ने का निर्देश देने की अपील की।

एक ज्ञापन में उन्होंने इस मामले की उच्च न्यायालय के एक न्यायाधीश के निरीक्षाण में उच्च स्तरीय जांच की भी मांग की।

भाषा राजकुमार संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments