scorecardresearch
Saturday, 18 April, 2026
होमदेशकांग्रेस नेता चेन्निथला ने 2.64 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति घोषित की

कांग्रेस नेता चेन्निथला ने 2.64 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति घोषित की

Text Size:

तिरुवनंतपुरम, 21 मार्च (भाषा) वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश चेन्निथला ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्रों में 2.64 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति घोषित की है जबकि उनकी पत्नी की संपत्ति 5.2 करोड़ रुपये से अधिक बताई गई है।

कांग्रेस नेता के. मुरलीधरन ने 5.2 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति घोषित की है जबकि उनकी पत्नी की संपत्ति 15 करोड़ रुपये से अधिक है।

केरल कांग्रेस प्रदेश समिति (केपीसीसी) के प्रमुख सनी जोसेफ ने करीब 79 लाख रुपये की संपत्ति घोषित की है। उनकी पत्नी की संपत्ति लगभग 84 लाख रुपये है।

संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार जी. सुधाकरन ने लगभग 67 लाख रुपये की संपत्ति घोषित की है।

हलफनामों के अनुसार, हरिपाद से चुनाव लड़ रहे चेन्निथला पर 10, वट्टीयूरकावु से मुरलीधरन पर पांच, जबकि पेरावूर से जोसेफ और अंबालापुझा से सुधाकरन पर एक-एक आपराधिक मामला लंबित है।

भाषा प्रचेता सुरभि

सुरभि

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments