scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमदेशकेरल में कांग्रेस ने अपने नेताओं को निशाना बनाने वाले फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट की जांच की मांग की

केरल में कांग्रेस ने अपने नेताओं को निशाना बनाने वाले फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट की जांच की मांग की

Text Size:

तिरुवनंतपुरम, 20 अप्रैल (भाषा) केरल में कांग्रेस ने सोमवार को पार्टी और उसके नेताओं के बारे में गलत सूचना फैलाने वाले कथित फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट की जांच की मांग की।

केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) महासचिव दीप्ति मैरी वर्गीज ने राज्य पुलिस प्रमुख को एक शिकायत सौंपी, जिसमें ऐसे अकाउंट चलाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया गया।

शिकायत में उन्होंने 90 से अधिक ‘फर्जी’ फेसबुक अकाउंट का विवरण दिया, जिन पर आरोप है कि वे कांग्रेस नेताओं को बदनाम करने और जनता को गुमराह करने के लिए एक समन्वित अभियान में शामिल थे।

उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसा प्रतीत होता है कि ये अकाउंट समन्वित तरीके से काम कर रहे हैं और समाज में पार्टी की छवि को धूमिल करने के उद्देश्य से झूठे विमर्श का प्रसार कर रहे हैं।

भाषा

शुभम रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments