scorecardresearch
Wednesday, 15 April, 2026
होमदेशकांग्रेस ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया

कांग्रेस ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया

Text Size:

नयी दिल्ली, 13 मार्च (भाषा) कांग्रेस ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से कुछ सप्ताह पहले शुक्रवार को चुनाव अभियान समिति और घोषणापत्र समिति समेत पांच समितियों का गठन किया जिनमें प्रदेश के कई वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया।

पार्टी की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने तमिलनाडु के लिए प्रदेश निर्वाचन समिति, चुनाव अभियान समिति, घोषणापत्र समिति, प्रचार एवं मीडिया प्रबंधन समिति और चुनाव प्रबंधन एवं समन्वय समिति का गठन किया।

सांसद ए. चेल्लाकुमार को चुनाव अभियान समिति का अध्यक्ष और सांसद ज्योति मणि को इस समिति का उपाध्यक्ष बनाया गया है।

सांसद कार्ति चिदंबरम को चुनाव घोषणा पत्र समिति का अध्यक्ष बनाया गया है।

लोकसभा सदस्य मणिकम टैगोर को चुनाव प्रबंधन एवं समन्वय समिति के अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। तमिलनाडु में अप्रैल महीने में विधानसभा चुनाव संभावित है।

भाषा हक प्रशांत

प्रशांत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments