scorecardresearch
Friday, 6 March, 2026
होमदेशमहाराष्ट्र में समान नागरिक संहिता का मसौदा तैयार करने के लिए समिति गठित की जाए : भाजपा विधायक

महाराष्ट्र में समान नागरिक संहिता का मसौदा तैयार करने के लिए समिति गठित की जाए : भाजपा विधायक

Text Size:

मुंबई, 10 जनवरी (भाषा) महाराष्ट्र विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक अतुल भटखलकर ने मंगलवार को राज्य में समान नागरिक संहिता का मसौदा तैयार करने के लिए समिति गठित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि इससे महिलाओं और पुरुषों में समानता आएगी।

मुंबई की कांदिवली पूर्वी सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले भटखलकर ने यह मांग मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को चिट्टी लिखकर की है।

उन्होंने पत्र में कहा, ‘‘उत्तराखंड सरकार द्वारा समान नागरिक संहिता तैयार करने के लिए गठित समिति के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए उच्चतम न्यायालय ने कहा कि राज्यों को ऐसे कानून बनाने के अधिकार हैं। महाराष्ट्र सरकार को भी समान नागरिक संहिता विधेयक का मसौदा तैयार करने के लिए समिति गठित करनी चाहिए।’’

उल्लेखनीय है कि उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को उत्तराखंड और गुजरात सरकार द्वारा समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए गठित समितियों के खिलाफ दाखिल जनहित याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया था।

समान नागरिक संहिता में नागरिकों के निजी कानून की रूपरेखा होती है, जो धर्म, लिंग और लैंगिक झुकाव से परे सभी नागरिकों पर एक समान रूप से लागू होती है।

भाषा धीरज दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments