scorecardresearch
Monday, 27 April, 2026
होमदेशपहली क्षेत्रीय ट्रेन के स्टेशनों का रंग मोर पंखों के रंगों से होगा प्रेरित: अधिकारी

पहली क्षेत्रीय ट्रेन के स्टेशनों का रंग मोर पंखों के रंगों से होगा प्रेरित: अधिकारी

Text Size:

नयी दिल्ली, 28 अप्रैल (भाषा) भारत की पहली क्षेत्रीय रेल ‘रैपिडएक्स’ के स्टेशनों का रंग राष्ट्रीय पक्षी मोर के पंखों के रंग नीले एवं अन्य रंगों से प्रेरित होंगे। यह जानकारी अधिकारियों ने शुक्रवार को दी।

अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) जल्द ही जनता के लिए दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर के 17 किलोमीटर लंबे प्राथमिकता वाले खंड को निर्धारित समय से पहले चालू करने जा रहा है।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, स्टेशन के बाहरी अग्रभाग के रंग मोर पंखों के रंगों से प्रेरित होंगे। बयान के अनुसार इसके स्टेशनों की बाहरी छतों को गति को दर्शाने के लिए दोनों तरफ घुमावदार बनाया गया है।

भाषा अमित अर्पणा

अर्पणा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments