scorecardresearch
Sunday, 12 April, 2026
होमदेशसीजेआई रमण ने दुबई स्थित गुरुद्वारा में अरदास की

सीजेआई रमण ने दुबई स्थित गुरुद्वारा में अरदास की

Text Size:

नयी दिल्ली, 18 मार्च (भाषा) भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) एन. वी. रमण शुक्रवार को संयुक्त अरब अमीरात के दुबई स्थित एक गुरुद्वारा में और वहां अरदास की।

इस खाड़ी देश में गुरु नानक दरबार की यात्रा के दौरान सीजेआई के साथ उनकी पत्नी शिवमाला और उच्चतम न्यायालय के साथी न्यायाधीश- न्यायमूर्ति एल. नागेश्वर राव और न्यायमूर्ति हिमा कोहली भी मौजूद थे।

सीजेआई ने बृहस्पतिवार को वहां के प्रधान न्यायाधीश मोहम्मद हमद अल बादी के आमंत्रण पर अबू धाबी में यूएई के सर्वोच्च न्यायालय का दौरा किया था।

न्यायमूर्ति रमण ने अबू धाबी के भारतीय सामाजिक एवं सांस्कृतिक केंद्र में वहां के भारतीय समुदाय द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में भी हिस्सा लिया था।

अपने सम्बोधन में सीजेआई रमण ने बृहस्पतिवार को कहा था कि खाड़ी देशेां में भारतीय प्रवासियों के संगठनों को एक कानूनी सहायता केंद्र स्थापित करने पर विचार करना चाहिए, ताकि भारत में इस तरह की सहायता के जरूरतमंदों की मदद की जा सके।

भाषा सुरेश पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments