अमरावती, 28 फरवरी (भाषा) ईसाई समुदाय के प्रतिनिधियों के एक समूह ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई. एस. जगनमोहन रेड्डी से एक अर्जी में राज्य में गिरजाघरों से संबंधित संपत्ति की रक्षा करने का आग्रह किया।
यहां बैठक के दौरान बिशप और अन्य ईसाई नेताओं ने आंध्र प्रदेश में गिरजाघरों की संपत्ति को कथित रूप से हड़पने के तरीके की ओर रेड्डी का ध्यान आकर्षित किया।
सोमवार को जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया, ‘‘ यह बात मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाई गई है कि उनकी (गिरजाघरों की) संपत्ति को हड़पा जा रहा है और इसकी सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की।’’
प्रतिनिधियों ने ‘एपी फेडरेशन ऑफ चर्च’ के बैनर तले मुलाकात की और रेड्डी से परमार्थ संगठनों को स्थानीय करों का भुगतान करने से छूट देने का भी अनुरोध किया।
भाषा सुरभि पवनेश
पवनेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.