scorecardresearch
Tuesday, 28 April, 2026
होमदेशएक अप्रैल तक यातायात के लिए खुल सकता है चिराग दिल्ली फ्लाईओवर

एक अप्रैल तक यातायात के लिए खुल सकता है चिराग दिल्ली फ्लाईओवर

Text Size:

नयी दिल्ली, 25 मार्च (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में हाल में बारिश होने के कारण चिराग दिल्ली फ्लाईओवर पर चल रहे मरम्मत के काम में कुछ दिन की देरी हुई है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मंत्री आतिशी ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि इस फ्लाईओवर को एक अप्रैल तक यातायात के लिए खोला जाए।

मंत्री ने शनिवार को फ्लाईओवर का निरीक्षण किया और अधिकारियों को मरम्मत के काम के दौरान फ्लाईओवर की एक लेन को यातायात के लिए खुला रखने का निर्देश दिया।

उन्होंने निरीक्षण के दौरान कहा कि पिछले कुछ दिन में अप्रत्याशित बारिश के कारण मरम्मत का काम निर्धारित तारीख से दो दिन पीछे चल रहा है।

दिल्ली सरकार ने एक बयान में कहा, ‘‘पीडब्ल्यूडी मंत्री ने अधिकारियों को फ्लाईओवर के पहले हिस्से पर मरम्मत के काम में तेजी लाने और इसे एक अप्रैल तक यातायात के लिए खोलने को कहा।’’

आतिशी ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल चिराग दिल्ली फ्लाईओवर के मरम्मत के काम की करीबी निगरानी कर रहे हैं।

गौरतलब है कि चिराग दिल्ली फ्लाईओवर पर मरम्मत का काम चल रहा है और फ्लाईओवर के एक हिस्से को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है जिससे यातायात जाम बढ़ रहा है।

पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के अनुसार, मरम्मत का काम 50 दिन में पूरा होना था।

भाषा

गोला नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments