scorecardresearch
Thursday, 22 October, 2026
होमदेशमुख्यमंत्री रंगासामी ने अमित शाह को जन्मदिन पर बधाई दी

मुख्यमंत्री रंगासामी ने अमित शाह को जन्मदिन पर बधाई दी

Text Size:

पुडुचेरी, 22 अक्टूबर (भाषा) पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन रंगासामी ने बृहस्पतिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को जन्मदिन की बधाई दी।

रंगासामी ने अपने संदेश में कहा कि उन्होंने ईश्वर से अमित शाह को हमेशा खुश रहने, अच्छे स्वास्थ्य और लंबी एवं सुखद जिंदगी का आशीर्वाद देने की प्रार्थना की।

रंगासामी ने कहा कि वह एक मजबूत, सुरक्षित और प्रगतिशील भारत के निर्माण की दिशा में काम करते हुए शाह को निरंतर शक्ति, शांति और सफलता मिलने की कामना करते हैं।

प्रोटेम (अस्थायी) अध्यक्ष ए अंबलगन ने भी केंद्रीय गृह मंत्री को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने राष्ट्रीय एकता की रक्षा के प्रति शाह की दृढ़ प्रतिबद्धता की सराहना की और उनके दीर्घायु होने की कामना की।

भाषा वैभव

वैभव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments