scorecardresearch
Thursday, 5 March, 2026
होमदेशमुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बजट सत्र की रणनीति पर चर्चा करने के लिए बैठक बुलाई

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बजट सत्र की रणनीति पर चर्चा करने के लिए बैठक बुलाई

Text Size:

जम्मू, एक फरवरी (भाषा) जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने जम्मू में सोमवार को नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के विधायक दल की बैठक बुलाई है, जिसमें जम्मू-कश्मीर विधानसभा के 27 दिवसीय बजट सत्र की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।

जम्मू-कश्मीर विधानसभा का बजट सत्र दो फरवरी से शुरू होगा।

सत्र के हंगामेदार रहने की आशंका है, क्योंकि विपक्षी दल सरकार को उसके चुनावी वादों, विशेष रूप से राज्य का दर्जा बहाल करने के मुद्दे पर घेरने की तैयारी कर रहे हैं।

नेकां के मुख्य सचेतक मुबारक गुल ने रविवार को कहा कि विधायक दल की बैठक अगले दिन शाम चार बजे मुख्यमंत्री के जम्मू स्थित आधिकारिक आवास पर होगी।

गुल ने कहा, ‘‘बैठक की अध्यक्षता विधायक दल के नेता एवं मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला करेंगे। बैठक के महत्व को देखते हुए, सभी सदस्यों से अनुरोध है कि वे इसमें उपस्थित हों।’’

इस बैठक में माकपा और नेकां समेत कांग्रेस के गठबंधन सहयोगियों के सदस्य शामिल होंगे।

कांग्रेस और भाजपा ने भी आगामी विधानसभा सत्र के लिए रणनीति तैयार करने के लिए रविवार शाम को अपने-अपने कार्यालयों में अलग-अलग बैठकें कीं।

वित्त मंत्रालय का भी प्रभार संभालने वाले उमर छह फरवरी को राज्य का बजट पेश करेंगे।

भाषा

देवेंद्र नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments