scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमदेशछत्तीसगढ़: तेंदूपत्ता बोनस गबन मामल में 11 लोग गिरफ्तार

छत्तीसगढ़: तेंदूपत्ता बोनस गबन मामल में 11 लोग गिरफ्तार

Text Size:

रायपुर, 26 जून (भाषा) छत्तीसगढ़ में आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (ईओडब्ल्यू) के दल ने तेंदूपत्ता बोनस गबन मामले में बृहस्पतिवार को 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि सुकमा वन मंडल के तत्कालीन वन मंडल अधिकारी (डीएफओ) अशोक कुमार पटेल ने कथित तौर पर अपने पद का दुरुपयोग किया और वन विभाग के अधिकारियों तथा सुकमा में विभिन्न प्राथमिक लघु वनोपज समितियों के प्रबंधकों और पदाधिकारियों के साथ मिलीभगत कर लगभग सात करोड़ रुपये का बड़ा हिस्सा हड़प लिया। इस राशि को वर्ष 2021 और 2022 के लिए तेंदूपत्ता संग्राहकों को पारिश्रमिक के रूप में वितरित किया जाना था।

अधिकारियों ने बताया कि गबन की गई राशि का एक हिस्सा कथित तौर पर कुछ निजी व्यक्तियों को भी दिया गया था।

उन्होंने बताया कि मामले की जांच के दौरान ईओडब्ल्यू ने इस वर्ष 17 अप्रैल को अशोक कुमार पटेल को गिरफ्तार कर लिया था।

अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच के दौरान ईओडब्ल्यू ने आज चार वनकर्मियों तथा सात प्रबंधकों को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि जांच एजेंसी द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

भाषा संजीव खारी

खारी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments