scorecardresearch
Wednesday, 15 April, 2026
होमदेशचारू गुप्ता को मिलेगा ‘आनंद केंटिश कुमारस्वामी पुस्कार

चारू गुप्ता को मिलेगा ‘आनंद केंटिश कुमारस्वामी पुस्कार

Text Size:

नयी दिल्ली, 12 फरवरी (भाषा) शिक्षाविद् और लेखिका चारू गुप्ता को उनकी पुस्तक ‘‘हिंदी हिंदू हिस्ट्रीज’ के लिए प्रतिष्ठित ‘आनंद केंटिश कुमारस्वामी पुस्तक पुरस्कार’ (दक्षिण एशिया) से सम्मानित करने की घोषणा की गई है।

कला इतिहासकार और सांस्कृतिक विचारक आनंद के. कुमारस्वामी के नाम पर स्थापित यह अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार, दक्षिण एशियाई अध्ययन में विद्वतापूर्ण कार्य करने वाले उन लेखकों को दिया जाता है जिनकी रचना संपूर्ण विषय क्षेत्र की समझ को परिभाषित या पुनर्परिभाषित करती है।

एसोसिएशन फॉर एशियन स्टडीज (एएएस) द्वारा दिए जाने वाले इस पुरस्कार में 1,000 अमेरिकी डॉलर (लगभग 90,500 रुपये) का नकद पुरस्कार शामिल है।

चारू (61) ने सम्मानित किये जाने की घोषणा के बाद ‘पीटीआई-भाषा’से कहा, ‘‘दक्षिण एशियाई अध्ययन के क्षेत्र में सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक माने जाने वाले इस पुरस्कार को प्राप्त करके मैं सम्मानित महसूस कर रही हूं। ‘हिंदी हिंदू हिस्ट्रीज’ कई मायनों में स्थानीय साहित्य के इतिहास पर मेरे काम की निरंतरता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह पुस्तक बीसवीं शताब्दी के आरंभिक काल के उत्तर भारत में आत्मकथाओं और मुद्रित संस्कृति के माध्यम से हिंदू जीवन का अध्ययन करती है और हिंदू जगत की विविधता और समृद्धि को उजागर करती है। मैंने यह सुनिश्चित किया है कि पुस्तक अपनी अकादमिक गंभीरता को बनाए रखते हुए सुलभ और पठनीय बनी रहे।’’

चारू गुप्ता इस समय दिल्ली विश्वविद्यालय में इतिहास विभाग की वरिष्ठ प्रोफेसर हैं।

एक समृद्ध हिंदी अभिलेखागार को अपने आप में समेटे यह किताब, ‘हिंदी हिंदू हिस्ट्रीज़: कास्ट, आयुर्वेद, ट्रैवल, एंड कम्युनिज़्म इन अर्ली ट्वेंटिएथ-सेंचुरी इंडिया’, जिसे परमानेंट ब्लैक और एसयूएनवाई प्रेस ने प्रकाशित किया है।

भाषा धीरज नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments