scorecardresearch
Tuesday, 14 April, 2026
होमदेशकेंद्र ने जनता की शिकायतों के निवारण में तमिलनाडु की पहल की सराहना की

केंद्र ने जनता की शिकायतों के निवारण में तमिलनाडु की पहल की सराहना की

Text Size:

चेन्नई, सात अप्रैल (भाषा) देशभर में सुशासन सप्ताह समारोह के दौरान जन शिकायतों के शीघ्र निवारण की तमिलनाडु की पहल की केंद्र सरकार ने भी सराहना की है। राज्य सरकार ने यह जानकारी दी।

केंद्रीय लोक शिकायत, पेंशन, कार्मिक राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन को पत्र लिखकर राज्य के प्रयासों और केंद्रीयकृत लोक शिकायत निवारण एवं निगरानी प्रणाली (सीजीपीआरएएम) में सहयोग के लिए उसकी सराहना की। प्रणाली के जरिए करीब 32,852 समस्याओं का निवारण किया गया।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘केंद्रीय मंत्री ने 19 से 25 दिसंबर 2022 तक सुशासन सप्ताह समारोह के दौरान शिकायतों के निवारण में राज्य के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने इस कार्यक्रम के लिए राज्य सरकार के सहयोग की भी सराहना की।’’

सिंह ने ‘प्रशासन गांव की ओर’ अभियान शुरू करने के साथ ही देशव्यापी सुशासन सप्ताह समारोह का उद्घाटन किया था।

विज्ञप्ति के अनुसार, 27 मार्च 2023 को लिखे पत्र में केंद्रीय मंत्री ने शिकायत निवारण के संबंध में की गई कई पहल की सराहना की है।

भाषा गोला सुभाष

सुभाष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments