scorecardresearch
Wednesday, 25 March, 2026
होमदेशसीबीआई ने एनएचएआई के मुख्य महाप्रबंधक और क्षेत्रीय अधिकारी दिग्विजय मिश्रा को गिरफ्तार किया

सीबीआई ने एनएचएआई के मुख्य महाप्रबंधक और क्षेत्रीय अधिकारी दिग्विजय मिश्रा को गिरफ्तार किया

Text Size:

नयी दिल्ली, 15 जुलाई (भाषा) केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के मुख्य महाप्रबंधक और क्षेत्रीय अधिकारी दिग्विजय मिश्रा को 10 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में शुक्रवार को गांधीनगर से गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि जांच एजेंसी ने मिश्रा के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने के बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज किया था। अधिकारियों ने बताया कि रिश्वत के लेन-देन की पुष्टि होने पर सीबीआई की टीम ने छापेमारी की और मिश्रा को हिरासत में ले लिया।

सीबीआई ने पिछले साल दिसंबर में एनएचएआई के अधिकारी अकील अहमद को 20 लाख रुपये की रिश्वत के मामले में गिरफ्तार किया था।

भाषा आशीष दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments