scorecardresearch
Wednesday, 25 March, 2026
होमदेशयुवती के अपहरण एवं सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

युवती के अपहरण एवं सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Text Size:

जयपुर, 15 जुलाई (भाषा) राजस्थान के चुरू जिले में 19 वर्षीय एक युवती के कथित अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म के मामले में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि यह कथित घटना बृहस्पतिवार दोपहर को हुई और शाम को तारा नगर पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई।

प्राथमिकी के अनुसार, आरोपी नरेश जाट और दो अन्य लोग युवती का अपहरण कर उसे एक कमरे में ले गए और वहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

पुलिस ने कहा कि पीड़िता की चिकित्सकीय जांच कराई जा रही है। आरोपी फरार हैं और उनकी तलाश की जा रही है।

भाषा पृथ्वी मनीषा सिम्मी

सिम्मी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments