scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमदेशटीवीके प्रमुख विजय, पार्टी कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज

टीवीके प्रमुख विजय, पार्टी कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज

Text Size:

चेन्नई, 31 मार्च (भाषा) तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) प्रमुख विजय और उनके पार्टी कार्यकर्ताओं के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिसमें 23 अप्रैल को होने वाले चुनाव के लिए शहर में प्रचार के दौरान आदर्श चुनाव आचार संहिता नियमों का कथित उल्लंघन भी शामिल है। यह जानकारी पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को दी।

सूत्रों के अनुसार, टीवीके प्रमुख विजय और उनके पार्टी कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला पेरावल्लूर पुलिस ने दर्ज किया है।

सूत्रों के अनुसार आचार संहिता के कथित उल्लंघनों में पार्टी कार्यकर्ताओं का चुनाव प्रचार के लिए अधिकारियों द्वारा निर्धारित समय से पहले इकट्ठा होना शामिल है, जिससे जनता को असुविधा हुई।

सूत्रों ने बताया कि विजय के रोडशो के लिए लगभग 30 साउंड सिस्टम का इस्तेमाल किया गया था और आरोप है कि रैली के कारण जनता को असुविधा हुई और वाहनों का सुचारू प्रवाह बाधित हुआ।

अभिनेता एवं नेता विजय की पार्टी टीवीके 2026 के विधानसभा चुनाव में पहली बार चुनाव लड़ रही है। विजय ने अपने चुनाव प्रचार की शुरुआत पेरम्बूर से की, जो उन दो विधानसभा क्षेत्रों में से एक है जहां से वे चुनाव लड़ रहे हैं। दूसरी विधानसभा सीट जहां से वे चुनाव लड़ रहे हैं, वह तिरुचिरापल्ली पूर्व है।

भाषा अमित पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments