scorecardresearch
Tuesday, 28 April, 2026
होमदेशकार ने चार राहगीरों को रौंदा, दो की मौत

कार ने चार राहगीरों को रौंदा, दो की मौत

Text Size:

बलिया(उत्तर प्रदेश), 20 अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के वंशीबाजार ग्राम के समीप चार राहगीरों को एक तेज गति कार ने रौंद दिया, जिससे इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को इसकी जानकारी दी ।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के वंशीबाजार ग्राम के निकट शुक्रवार की रात एक अनियंत्रित कार ने चार राहगीरों को रौंद दिया।

उन्होंने बताया कि इस घटना में चंद्रभान सिंह (60), मदन सिंह (51), प्रेमशंकर (53) एवं अखिलेश शर्मा (28) गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चंद्रभान सिंह (60) और मदन सिंह (51) की मौत हो गई।

सिकंदरपुर के थाना प्रभारी पंकज सिंह ने बताया कि पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने कार को अपने कब्जे में ले लिया है और विधिक कार्रवाई कर रही है।

भाषा सं जफर पारुल रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments