scorecardresearch
Saturday, 18 April, 2026
होमदेशकर्णप्रयाग में भूस्खलन की चपेट में आने से कार सवार दंपत्ति की मौत

कर्णप्रयाग में भूस्खलन की चपेट में आने से कार सवार दंपत्ति की मौत

Text Size:

गोपेश्वर, तीन जुलाई (भाषा) उत्तराखंड के चमोली जिले के कर्णप्रयाग क्षेत्र में रविवार को एक कार पर भूस्खलन का मलबा गिरने से उसमें सवार एक दंपत्ति की मौत हो गयी।

हादसा दोपहर में कर्णप्रयाग-ग्वालदम राष्ट्रीय राजमार्ग पर बगोली गांव के समीप हुआ, जब 42 वर्षीय बलबीर सिंह और उनकी 40 वर्षीय पत्नी सावित्री देवी देहरादून से वापस अपने गांव लौट रही थीं।

कर्ण प्रयाग के पुलिस उपाधीक्षक अमित कुमार सैनी ने बताया कि पहाड़ी से टूटकर आये बड़े बोल्डर से कार बिल्कुल पिचक गई और जेसीबी की मदद से कार पर गिरे पत्थर को हटा कर क्षत-विक्षत शव बाहर निकाले गए। उन्होंने कहा कि पति-पत्नी दोनों की मौके पर ही जान चली गई।

दंपत्ति निकटवर्ती कुलसारी क्षेत्र के मेटा गांव के निवासी थे। इस सड़क पर सुधार का कार्य चल रहा है। लेकिन बारिश के चलते सड़क पर बोल्डर गिरते रहते हैं और भूस्खलन होता रहता है। चमोली जिले में वाहनों पर बोल्डर तथा मलबा गिरने की एक हफ्ते के भीतर यह तीसरी घटना है।

भाषा सं दीप्ति दीप्ति संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments