scorecardresearch
Tuesday, 28 April, 2026
होमदेशसरिया से लदे ट्रक से टकराई कार, एक की मौत

सरिया से लदे ट्रक से टकराई कार, एक की मौत

Text Size:

नई टिहरी, 21 अप्रैल (भाषा) उत्तराखंड में टिहरी जिले के कौड़ियाला क्षेत्र में मंगलवार को तेज गति से जा रही एक कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गयी जिससे उसमें सवार एक महिला की मृत्यु हो गयी तथा सात अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि यह हादसा सुबह ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ जहां कार ने सरिए से लदे ट्रक से पीछे से टकरा गई।

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की टीम मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य चलाया।

पुलिस ने बताया कि महिला का शव कार में बुरी तरह फंसा हुआ था जिसे गैस कटर की सहायता से कार को काटकर बाहर निकाला गया। पुलिस ने बताया कि महिला की पहचान हरियाणा की फरीदाबाद निवासी धूमा देवी (55) के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के समय कार में चालक समेत आठ लोग सवार थे जो फरीदाबाद से उत्तराखंड के पौड़ी जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि अन्य सभी कार सवारों को हादसे में मामूली चोटें आयीं जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

भाषा सं दीप्ति अमित

अमित

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments