scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमदेशबांग्लादेश के 40 सिविल सेवकों के लिए मसूरी में क्षमता निर्माण कार्यक्रम शुरू

बांग्लादेश के 40 सिविल सेवकों के लिए मसूरी में क्षमता निर्माण कार्यक्रम शुरू

Text Size:

नयी दिल्ली, 28 फरवरी (भाषा) उत्तराखंड में मसूरी स्थित राष्ट्रीय सुशासन केंद्र (एनसीजीजी) में मंगलवार से बांग्लादेश के 40 सिविल सेवकों के लिए क्षमता निर्माण कार्यक्रम शुरू किया गया। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

बयान में कहा गया कि एनसीजीजी ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ की तर्ज पर भारत और पड़ोसी देशों के सिविल सेवकों के बीच समन्वय को बढ़ावा देता है।

केंद्रीय कार्मिक विभाग की ओर से जारी बयान में कहा गया, ‘‘बांग्लादेश के सिविल सेवकों (57वीं बैच के 40 अधिकारी) और अरुणाचल प्रदेश (दूसरी बैच के 29 अधिकारी) के लिए दो क्षमता निर्माण कार्यक्रम शुरू किये गये हैं।’’

एनसीजीजी ने 2025 तक 1,800 सिविल सेवकों का कौशल बढ़ाने के लिए पिछले साल बांग्लादेश सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया था।

भाषा संतोष सुभाष

सुभाष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments