scorecardresearch
Monday, 27 April, 2026
होमदेशबेंगलुरु में नकदी को क्रिप्टो में बदलने के दौरान कारोबारी से दो करोड़ रुपये की लूट

बेंगलुरु में नकदी को क्रिप्टो में बदलने के दौरान कारोबारी से दो करोड़ रुपये की लूट

Text Size:

बेंगलुरु, 27 जून (भाषा) बेंगलुरु के एम. एस. पाल्या में अज्ञात लोगों के एक गिरोह ने 33-वर्षीय एक व्यापारी से कथित तौर पर दो करोड़ रुपये लूट लिये। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना 25 जून की दोपहर को हुई, जब श्री हर्ष वी. एक वाणिज्यिक भवन में नकदी को क्रिप्टोकरेंसी में बदलने का प्रयास कर रहे थे।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि अचानक छह हमलावरों का एक गिरोह परिसर में घुस आया और उन्हें चाकुओं से धमकाया। अधिकारी के अनुसार, लूटेरे ने हर्ष तथा अन्य लोगों को कमरे में बंद कर दिया तथा चार मोबाइल लूटकर भाग गए।

पीड़ित ने अपनी शिकायत में दावा किया कि उन्होंने एक व्यवसाय शुरू करने के लिए मशीनरी आयात करने हेतु दोस्तों से पैसे उधार लिये थे।

उन्होंने कहा कि लेनदेन एम एस पाल्या स्थित व्यावसायिक भवन के एक कार्यालय में तय किया गया।

पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है तथा आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

भाषा

शुभम सुरेश

सुरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments