scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमदेशबुलडोजर की संस्कृति पनप रही है : सिब्बल ने प्रयागराज में मकान ढहाए जाने पर कहा

बुलडोजर की संस्कृति पनप रही है : सिब्बल ने प्रयागराज में मकान ढहाए जाने पर कहा

Text Size:

नयी दिल्ली, 13 जून (भाषा) प्रयागराज में प्राधिकारियों द्वारा हिंसा के एक आरोपी का ‘‘अवैध रूप से निर्मित’’ मकान ढहाए जाने के एक दिन बाद राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने सोमवार को कहा कि कानून के सोने पर ‘‘बुलडोजर की संस्कृति पनपती है।’’

प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने प्रयागराज में शुक्रवार को हुई हिंसा के कथित मास्टरमाइंड का मकान भारी पुलिस बल की मौजूदगी में रविवार को गिरा दिया।

इससे एक दिन पहले सहारनपुर में दंगों के दो आरोपियों की संपत्तियां ढहाई गयी। सहारनपुर में भी पथराव हुआ था।

सिब्बल ने ट्वीट किया, ‘‘प्रयागराज : कानून के सोने पर बुलडोजर की संस्कृति पनपती है। देश बदल रहा है।’’

हाल में कांग्रेस छोड़ने वाले सिब्बल निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर उत्तर प्रदेश से राज्यसभा में चुने गए हैं। उन्हें समाजवादी पार्टी ने समर्थन दिया है।

भाषा गोला रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments