(शीर्षक और खबर में नाम में सुधार के साथ)
प्रयागराज तीन मार्च (भाषा) उमेश पाल हत्याकांड के बाद अपराधियों के खिलाफ जारी कार्रवाई के तहत प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) का बुलडोजर शुक्रवार को पूरामुफ्ती थाना अंतर्गत अहमदपुर अतरौली पहुंचा जहां माशूकउद्दीन के घर को गिराने की कार्रवाई शुरू की गई। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।
पीडीए के सचिव अजीत सिंह ने बताया की माशूकउद्दीन के खिलाफ 40 से 50 मुकदमे दर्ज हैं और कहा जाता है कि उसके संबंध माफिया डॉन अतीक अहमद से है।
पीडीए के बुलडोजर ने शुक्रवार शाम चार बजे मकान गिराने की कार्रवाई शुरू की जो अब भी जारी है, इस कार्य के लिये तीन बुलडोजर और एक पोकलैंड मशीन लगाई गई है।
भाषा राजेंद्र रंजन
रंजन
रंजन
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
