पटना, 22 अगस्त (भाषा) बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के लोकसभा सदस्य कुंवर दानिश अली ने मंगलवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की।
अली ने ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के एक प्रमुख नेता कुमार से अपनी मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया है।
उन्होंने नीतीश कुमार के साथ मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘आज शाम पटना में बिहार के माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी से शिष्टाचार मुलाकात की। उनके साथ राष्ट्रीय महत्व के विभिन्न मुद्दों और देश में शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल बनाने के लिए मिलकर काम करने पर चर्चा की।’’
अली उत्तर प्रदेश की अमरोहा लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं।
भाषा हक
हक पवनेश
पवनेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
