scorecardresearch
Friday, 6 November, 2026
होमदेशओ ब्रायन के खिलाफ विशेषाधिकार हनन मामला : रास ने समिति को रिपोर्ट के लिए और समय दिया

ओ ब्रायन के खिलाफ विशेषाधिकार हनन मामला : रास ने समिति को रिपोर्ट के लिए और समय दिया

Text Size:

नयी दिल्ली, छह नवंबर (भाषा) राज्यसभा के सभापति ने तृणमूल कांग्रेस सदस्य डेरेक ओ ब्रायन द्वारा कथित तौर पर विशेषाधिकार हनन करने और सदन की अवमानना ​​किए जाने के मामले की जांच कर रही सदन की विशेषाधिकार समिति को रिपोर्ट सौंपने के लिए तय समय सीमा बढ़ा दी है।

राज्यसभा के महासचिव पी. सी. मोदी द्वारा जारी एक अधिसूचना के अनुसार, समिति को अपनी रिपोर्ट सौंपने के लिए 31 अगस्त, 2027 तक का समय दिया गया है।

अधिसूचना के मुताबिक, ‘‘राज्यसभा के सभापति ने सदस्य डेरेक ओ ब्रायन के खिलाफ विशेषाधिकार हनन और सदन की अवमानना ​​के मामले में रिपोर्ट सौंपने की समय-सीमा को 31 अगस्त, 2027 तक बढ़ा दिया है। उन पर नियम 256(3) के कथित उल्लंघन और सभापति के निर्देशों का पालन न करने का आरोप है।’’

राज्यसभा ने इससे पहले एक औपचारिक प्रस्ताव पारित करके ओ ब्रायन पर विशेषाधिकार हनन और गंभीर कदाचार का आरोप लगाया था तथा पूरे प्रकरण पर विस्तृत रिपोर्ट के लिए मामले को विशेषाधिकार समिति के पास भेज दिया था। यह मामला फिलहाल समिति के समक्ष लंबित है।

भाषा धीरज नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments