गुवाहाटी, 15 जून (भाषा) असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने सोमवार को कहा कि लखीमपुर जिले के दुलुंग आरक्षित वन क्षेत्र में पहली बार एक काला तेंदुआ दिखा।
उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘लखीमपुर के दुलुंग आरक्षित वन क्षेत्र में पहली बार एक काले तेंदुए को कैमरे में दर्ज किया गया है।’
शर्मा ने कहा कि इस वन्य जीव की मौजूदगी असम के आरक्षित वन क्षेत्र के पारिस्थितिकी महत्व को दर्शाती है।
उन्होंने कहा कि यह घटनाक्रम असम के वन्यजीव अधिवास की सुरक्षा के लिए लगातार किए जा रहे संरक्षण प्रयासों की सफलता को भी दर्शाता है।
भाषा
शुभम सुभाष
सुभाष
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.