scorecardresearch
Tuesday, 28 April, 2026
होमदेशभाजपा की हिमाचल प्रदेश इकाई के प्रमुख सुरेश कश्यप ने दिया इस्तीफा

भाजपा की हिमाचल प्रदेश इकाई के प्रमुख सुरेश कश्यप ने दिया इस्तीफा

Text Size:

(फाइल फोटो के साथ )

शिमला, 21 अप्रैल (भाषा) शिमला नगर निगम चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हिमाचल प्रदेश इकाई के प्रमुख सुरेश कश्यप ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

भाजपा के पदाधिकारियों के अनुसार, कश्यप ने अपने पद से इस्तीफा देने के लिए ‘‘व्यक्तिगत कारणों’’ का हवाला दिया।

राजीव बिंदल के इस्तीफे के बाद कश्यप को 22 जुलाई 2020 में भाजपा की हिमाचल प्रदेश इकाई का प्रमुख नियुक्त किया गया था। उनके कार्यकाल में पार्टी का प्रदर्शन काफी लचर रहा। नवंबर 2021 में मंडी लोकसभा सीट और अर्की, फतेहपुर तथा जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनाव में पार्टी को हार का सामना करना पड़ा। पार्टी को दिसंबर 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में भी हार झेलनी पड़ी।

पच्छाद से दो बार के विधायक कश्यप 2019 में लोकसभा के लिए भी चुने गए थे।

भाजपा जल्द ही राज्य में अपने संगठनात्मक ढांचे को पुनर्गठित कर सकती है।

भाषा निहारिका गोला

गोला

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments