scorecardresearch
Thursday, 26 March, 2026
होमदेशमहुआ मोइत्रा की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाने पर धरना दिया

महुआ मोइत्रा की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाने पर धरना दिया

Text Size:

कोलकाता, 16 जुलाई (भाषा) पश्चिम बंगाल में भाजपा के महिला मोर्चा ने शनिवार को यहां बहूबाजार थाने के सामने धरना दिया और तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा की देवी काली पर की गई कथित अपमानजनक टिप्पणी के लिए उनकी गिरफ्तारी की मांग की।

भाजपा महिला मोर्चा सदस्यों ने कहा कि पुलिस ने छह जुलाई को दर्ज कराई गई उनकी शिकायत का कोई संज्ञान नहीं लिया।

महिला मोर्चा की एक नेता ने कहा, ‘‘ना तो मोहुआ मोइत्रा को गिरफ्तार करने के लिए कोई प्रयास किया गया और ना ही कोई कार्रवाई हुई। हमारी शिकायत के बाद कोई प्राथमिकी संख्या भी साझा नहीं की गई है।’’

महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष तनुजा चक्रवर्ती ने बताया कि विरोध-प्रदर्शन करीब एक घंटे तक चला।

मोर्चा की एक अन्य नेता ने पुलिस पर दोहरा मापदंड अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस ने निलंबित भाजपा प्रवक्ता नुपुर शर्मा को कई समन भेजे लेकिन ‘‘मोइत्रा के मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया।’’

भाषा शफीक माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments