scorecardresearch
Thursday, 30 April, 2026
होमदेशभाजपा ने महिला आरक्षण संबंधी विधेयक के समर्थन में मशाल जुलूस निकाला

भाजपा ने महिला आरक्षण संबंधी विधेयक के समर्थन में मशाल जुलूस निकाला

Text Size:

नयी दिल्ली, 28 अप्रैल (भाषा) मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में मंगलवार को कनॉट प्लेस में आयोजित भाजपा के ‘मशाल जुलूस’ में भाग लिया।

उन्होंने कहा कि महिला सदस्य उन पार्टियों से नाराज हैं जिन्होंने लोकसभा में महिला आरक्षण से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक को पारित नहीं होने दिया।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, लोकसभा सदस्य कमलजीत सहरावत और बंसुरी स्वराज सहित भाजपा के कई नेताओं ने पार्टी की अनेक महिला नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ विरोध मार्च में भाग लिया।

गुप्ता ने कहा, “महिलाएं अपने अधिकारों के लिए सड़कों पर उतर आई हैं और जब तक उन्हें ये अधिकार नहीं मिल जाते, वे चैन से नहीं बैठेंगी।”

उन्होंने कहा कि महिलाओं में नाराजगी है और वे उन नेताओं से जवाब चाहती हैं जिन्होंने नारी शक्ति वंदन अधिनियम से जुड़े संशोधन विधेयक के खिलाफ मतदान किया था।

गुप्ता ने कहा कि राज्य विधानसभाओं और संसद में महिलाओं के अधिक प्रतिनिधित्व की लड़ाई तार्किक परिणति तक पहुंचेगी।

उन्होंने कहा कि महिलाएं अपने अधिकारों के लिए मिन्नतें करने को तैयार नहीं हैं; बल्कि वे लड़ने को तैयार हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाएं सब कुछ भूल सकती हैं, लेकिन अपना ‘अपमान’ नहीं भूल सकतीं, और वे विपक्षी दलों से जवाब चाहती हैं जिन्होंने विधेयक को गिराया।

भाषा नोमान नोमान वैभव

वैभव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments