उदयपुर, 12 जुलाई (भाषा) भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा मंगलवार सुबह दिल्ली से उदयपुर पहुंचे। वे सिरोही जिले के माउंट आबू में भाजपा के प्रशिक्षण शिविर में भाग लेंगे।
पार्टी सूत्रों ने कहा, “नड्डा उदयपुर के डबोक हवाईअड्डे पहुंचे जहां प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने उनका स्वागत किया।” इस दौरान कई कार्यकर्ता हवाई अड्डे के बाहर मौजूद थे।
नड्डा सड़क मार्ग से माउंट आबू पहुंचेंगे और पार्टी के प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग के समापन दिवस पर एक सत्र को संबोधित करेंगे। तीन दिवसीय यह शिविर रविवार को शुरू हुआ था।
पार्टी के राज्य स्तरीय पदाधिकारियों के लिए आयोजित शिविर में केंद्रीय स्तर के नेताओं ने विभिन्न सत्रों को संबोधित किया।
भाषा पृथ्वी मनीषा प्रशांत
प्रशांत
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.