scorecardresearch
Thursday, 9 July, 2026
होमदेशभाजपा या केंद्र सरकार की 'सतलुज' को ओटीटी से हटाने में कोई भूमिका नहीं : केंद्रीय मंत्री बिट्टू

भाजपा या केंद्र सरकार की ‘सतलुज’ को ओटीटी से हटाने में कोई भूमिका नहीं : केंद्रीय मंत्री बिट्टू

Text Size:

जालंधर, आठ जुलाई (भाषा) केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने विपक्षी दलों के कुछ नेताओं की ओर से लगाए गए उन आरोपों को बुधवार को खारिज किया जिनमें कहा गया था कि फिल्म ‘सतलुज’ को ओटीटी मंच जी5 से हटाने के पीछे भाजपा या केंद्र सरकार का हाथ है।

बिट्टू ने कहा कि इस पूरे मामले को सही संदर्भ में समझना आवश्यक है। फिल्म में जिन घटनाओं को दिखाया गया है, वे उस दौर की हैं जब पंजाब और केंद्र, दोनों जगह कांग्रेस की सरकार थी। ऐसे में फिल्म से जुड़े घटनाक्रम या उसके प्रस्तुतीकरण के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराने का प्रयास राजनीतिक रूप से प्रेरित और तथ्यहीन है।

बिट्टू पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते हैं, जिनकी 1995 में हत्या कर दी गई थी।

रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने यह बातें फिरोजपुर मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पुनर्विकसित जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के दौरान पत्रकारों से बातचीत में कहीं।

बिट्टू ने कहा कि पंजाब के इतिहास को केवल एकतरफा नजरिए से नहीं, बल्कि उसके सभी पहलुओं के साथ प्रस्तुत किया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर प्रसारित होने वाली सामग्री थिएटर में रिलीज होने वाली फिल्मों की तरह सरकारी पूर्व-सेंसरशिप के दायरे में नहीं आती।

उन्होंने कहा कि किसी ओटीटी मंच पर किसी फिल्म को जारी रखना या हटाना पूरी तरह उस मंच का संपादकीय, कानूनी और व्यावसायिक निर्णय होता है।

भाषा शोभना देवेंद्र

देवेंद्र

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments