scorecardresearch
Thursday, 26 March, 2026
होमदेशतेलंगाना में वर्षा प्रभावित गांव का दौरा करने आए भाजपा सांसद के काफिले पर हमला

तेलंगाना में वर्षा प्रभावित गांव का दौरा करने आए भाजपा सांसद के काफिले पर हमला

Text Size:

करीमनगर (तेलंगाना), 15 जुलाई (भाषा) कर्नाटक के जगतियाल जिले में वर्षा से प्रभावित एक गांव का दौरा करने आए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद डी. अरविंद के काफिले पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक भाजपा सांसद अरविंद जब गांव का दौरा कर रहे थे तो ग्रामीणों और उनके कुछ समर्थकों के बीच झड़प भी हो गयी।

अरविंद के मुताबिक इस हमले के पीछे राज्य की सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) का हाथ है।

पुलिस ने कहा कि गांव के लोग इस बात से नाराज थे कि बारिश के मौसम में लोगों के शरण लेने के लिए एक आश्रय स्थल के निर्माण की उनकी काफी समय से लंबित मांग को पूरा नहीं किया गया है।

इस घटना के बाद अरविंद ने एक ट्वीट किया, “मेरे खिलाफ टीआरएस द्वारा एक और कायरतापूर्ण हमला! लोग बाढ़ग्रस्त क्षेत्र से मदद के लिए कॉल कर रहे हैं और टीआरएस सरकार के पास मेरे और मेरे कार्यकर्ताओं के खिलाफ योजना बनाने और हमला करने के लिए फुर्सत है!”

भाषा रवि कांत अविनाश

अविनाश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments