scorecardresearch
Saturday, 18 April, 2026
होमदेशभाजपा नेता सिरवाल ने नेकां नेता पर किश्तवाड़ में ईद की नमाज के दौरान हाथापाई का आरोप लगाया

भाजपा नेता सिरवाल ने नेकां नेता पर किश्तवाड़ में ईद की नमाज के दौरान हाथापाई का आरोप लगाया

Text Size:

जम्मू, 21 मार्च (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता जहांजैब सिरवाल ने शनिवार को आरोप लगाया कि जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में ईद की नमाज के दौरान नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के एक नेता ने उनके साथ हाथापाई की।

सिरवाल ने कहा कि यह घटना किश्तवाड़ जामिया मस्जिद के अंदर उस समय हुई जब वह एक धार्मिक कार्यकम में शामिल हो रहे थे। इसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत और कार्रवाई के लिए पुलिस से संपर्क किया।

उन्होंने आरोप लगाया, “अचानक हुए हमले से मैं हैरान रह गया। धार्मिक स्थलों को अपने राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल करना नेकां की पुरानी रणनीति है। धार्मिक मामलों को राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता का अखाड़ा बनाना राजनीति का सबसे निचला स्तर है। यह अपनी तरह की पहली घटना नहीं है।”

सिरवाल ने आरोप लगाया, “नेकां के गुंडों द्वारा किए गए ऐसे हमले हमें उनकी जनविरोधी राजनीति के खिलाफ बोलने से नहीं रोक सकते।”

मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने बताया कि नेकां के एक नेता ने सिरवाल की मौजूदगी पर आपत्ति जताई और जब वह मस्जिद के मंच पर एक समारोह में धार्मिक व राजनीतिक नेताओं के साथ भाग ले रहे थे तभी उनके साथ हाथापाई की गई।

एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, समुदाय के बुजुर्गों और धार्मिक नेताओं के हस्तक्षेप के बाद स्थिति को बिगड़ने से रोका गया।

भाषा

प्रचेता पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments