scorecardresearch
Monday, 20 April, 2026
होमदेशभाजपा नेता जयभान सिंह पवैया ने मप्र राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया

भाजपा नेता जयभान सिंह पवैया ने मप्र राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया

Text Size:

भोपाल, 23 मार्च (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद जयभान सिंह पवैया ने सोमवार को वल्लभ भवन में विधि विधान से पूजन अर्चन कर मध्यप्रदेश राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया।

पवैया ने उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और राजेन्द्र शुक्ल, प्रदेश शासन के मंत्री प्रहलाद पटेल, विजय शाह, संपतिया उइके, नारायण सिंह कुशवाह एवं विश्वास सारंग की उपस्थिति में पदभार ग्रहण किया।

पवैया ने बाद में वल्लभ भवन में मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात की। वल्लभ भवन मध्यप्रदेश का राज्य सचिवालय है।

पवैया ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वह अपनी पूरी क्षमता व ऊर्जा से मध्यप्रदेश की सेवा करेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने आयोग की कार्यप्रणाली और उद्देश्यों को समझने के पश्चात क्षेत्र का दौरा करने की योजना बनाई है। नगरीय और पंचायत निकायों के वित्तीय विकास का अध्ययन कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी। राज्य के करों का वितरण नगरीय और पंचायत निकायों के बीच किस प्रकार किया जाए, इस पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि हर क्षेत्र में समान और संतुलित विकास सुनिश्चित किया जा सके।’

भाषा ब्रजेन्द्र धीरज

धीरज

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments