scorecardresearch
Friday, 20 March, 2026
होमदेशभाजपा महासचिव रवि ने हिंदू समाज को बचाने के लिए 'महापंचायत' बुलाने का आह्वान किया

भाजपा महासचिव रवि ने हिंदू समाज को बचाने के लिए ‘महापंचायत’ बुलाने का आह्वान किया

Text Size:

चिकमंगलुरु (कर्नाटक), 16 जून (भाषा) भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सी.टी. रवि ने शुक्रवार को समुदाय के नेताओं और राज्य भर के विभिन्न मठों के प्रमुखों से हिंदू समाज और देश को बचाने के लिए ”महापंचायत” बुलाने का आग्रह किया।

कर्नाटक सरकार में मंत्री रह चुके रवि राज्य में पिछली भाजपा सरकार द्वारा लाए गए धर्मांतरण विरोधी कानून को निरस्त करने के कांग्रेस सरकार के फैसले पर प्रतिक्रिया दे रहे थे।

रवि ने कहा, ‘‘क्या कांग्रेस जबरन धर्मांतरण के पक्ष में है।’’ उन्होंने कहा कि धर्मांतरण विरोधी कानून बल, अनुचित प्रभाव, जबरदस्ती, प्रलोभन या किसी भी धोखाधड़ी के माध्यम से धर्म परिवर्तन पर रोक लगाता है, तो कांग्रेस पार्टी का क्या रुख है, क्या वे जबरन धर्म परिवर्तन के पक्ष में हैं ।

यहां पत्रकारों से बात करते हुए रवि ने कहा, ‘‘अगर वे जबरन धर्मांतरण के पक्ष में हैं, तो देश और हिंदू समाज को बचाने के लिए अनिवार्य रूप से विभिन्न मठाधिपति, जगद्गुरु और संन्यासियों तथा विभिन्न समुदायों का प्रतिनिधित्व करने वाले नेताओं को बल पूर्वक, अनुचित प्रभाव, जबरदस्ती, प्रलोभन या लव जिहाद जैसे किसी भी धोखाधड़ी के माध्यम से धर्म परिवर्तन को रोकने के लिए महापंचायत को बुलाना चाहिए।’’

भाषा रंजन प्रशांत

प्रशांत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments