scorecardresearch
Friday, 20 March, 2026
होमदेशभाजपा ने पीटी उषा पर टिप्पणी के लिए माकपा नेता की आलोचना की

भाजपा ने पीटी उषा पर टिप्पणी के लिए माकपा नेता की आलोचना की

Text Size:

कोझिकोड़, आठ जुलाई (भाषा) राज्यसभा के लिए नामांकन पर उड़नपरी पी टी उषा को कथित रूप से निशाना बनाने पर राज्यसभा सदस्य एवं वरिष्ठ माकपा नेता एलामराम करीम की भाजपा ने आलोचना की।

करीम ने आज यहां एक कार्यक्रम में उषा का नाम लिये बगैर कहा, ‘‘ केरल से एक इंसान का नामांकन राज्यसभा के लिए किया गया। कुछ समय से वह नामित किये जाने को लेकर अपनी पात्रता साबित करने का प्रयत्न कर रही हैं। उस इंसान ने साबित किया है कि उनके पास एशियाड में दिखायी गयी प्रतिभा के अलावा अतिरिक्त योग्यता है।’’

केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता वी मुरलीधरन ने करीम की आलोचना की और कहा कि उषा पर उनकी टिप्पणी निंदनीय है। उन्होंने कहा, ‘‘ वह शायद अनभिज्ञ हों कि ‘पायोली एक्सप्रेस’ ने भारतीय खेलों में क्या किया है। लेकिन हमारे देश को उषा की योग्यता पर कोई शक नहीं है। उन्हें अपना बयान वापस लेना चाहिए एवं माफी मांगनी चाहिए।’’

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के सुरेंद्रन ने भी करीम की निंदा की।

भाषा राजकुमार संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments