scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमदेशगुजरात में आप के सोशल मीडिया खातों को निलंबित करवाने के पीछे भाजपा का हाथ : संजय सिंह

गुजरात में आप के सोशल मीडिया खातों को निलंबित करवाने के पीछे भाजपा का हाथ : संजय सिंह

Text Size:

नयी दिल्ली, 25 अप्रैल (भाषा) आम आदमी पार्टी (आप) के नेता संजय सिंह ने शनिवार को भाजपा पर गुजरात में पार्टी के फेसबुक और इंस्टाग्राम पेज को निलंबित करवाने का आरोप लगाया।

सिंह ने कहा कि आप के पोस्ट को महज 28 दिनों में 8 करोड़ लोगों ने देखा, जिससे भाजपा “घबरा गयी” है।

आप नेता ने कहा, “आम आदमी पार्टी गुजरात में लगातार विस्तार कर रही है और जनता से जुड़े मुद्दों पर जमीनी स्तर पर लड़ रही है। पार्टी के गुजरात में पांच विधायक हैं और विधानसभा चुनावों में उसे 14 प्रतिशत वोट मिले हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि हताशा में आकर भाजपा ने पार्टी के कई नेताओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

सिंह ने कहा, “प्रदेश अध्यक्ष इसुदान गढ़वी, विधायक गोपाल इटालिया और नेता प्रवीण राम को भी जेल भेजा गया है। हाल के महीनों में भाजपा द्वारा ऐसे कई व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है, परेशान किया गया है और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है।”

उन्होंने आगे कहा कि इन सब कार्रवाइयों के बावजूद भाजपा सफल नहीं होगी और गुजरात की जनता राज्य में उसके 30 वर्षों के “कुशासन” को पराजित कर देगी।

राज्य में चल रहे स्थानीय निकाय चुनावों के बीच, आम आदमी पार्टी की गुजरात इकाई के इंस्टाग्राम सोशल मीडिया हैंडल को निलंबित कर दिया गया है।

यह घटनाक्रम आम आदमी पार्टी के सात राज्यसभा सदस्यों, जिनमें राघव चड्ढा भी शामिल हैं, के पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने के एक दिन बाद सामने आया है।

भाषा प्रशांत माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments