scorecardresearch
Wednesday, 15 April, 2026
होमदेशबिहार: सम्राट चौधरी राजग विधायक दल के नेता चुने गए

बिहार: सम्राट चौधरी राजग विधायक दल के नेता चुने गए

Text Size:

पटना, 14 अप्रैल (भाषा) बिहार के निवर्तमान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को मंगलवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का विधायक दल का नेता चुन लिया गया।

राजग के सभी सहयोगी दलों के विधायकों की मौजूदगी में हुई बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘सम्राट चौधरी को सर्वसम्मति से राजग विधायक दल का नेता चुना गया है।’’

बैठक में जनता दल (यूनाइटेड) के प्रमुख नीतीश कुमार भी मौजूद थे।

इससे कुछ घंटे पहले ही, चौधरी को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल का नेता चुना गया था।

सम्राट चौधरी के बुधवार को बिहार के अगले मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने की संभावना है।

पिछले सप्ताह राज्यसभा सदस्य बने जद(यू) प्रमुख नीतीश कुमार ने इससे पहले दिन में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।

बिहार की 243 सदस्यीय विधानसभा में 89 विधायकों के साथ भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी पार्टी है।

भाषा कैलाश खारी

खारी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments