scorecardresearch
Tuesday, 21 April, 2026
होमदेशबिहार के मुख्यमंत्री ने बक्सर में 592 करोड़ रुपये की 64 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया

बिहार के मुख्यमंत्री ने बक्सर में 592 करोड़ रुपये की 64 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया

Text Size:

पटना, 25 मार्च (भाषा) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को समृद्धि यात्रा के दौरान बक्सर जिले में 592 करोड़ रुपये की 64 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया।

उन्होंने 486 करोड़ रुपये की लागत से 23 योजनाओं का शिलान्यास तथा 106 करोड़ रुपये की लागत से 41 योजनाओं का उद्घाटन किया।

मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) की ओर से जारी बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का अवलोकन किया।

बयान के मुताबिक इस दौरान उन्होंने 7,441 समूहों को सामुदायिक निवेश निधि के तहत 33 करोड़ 17 लाख रुपये का सांकेतिक चेक प्रदान किया, साथ ही 7,859 जीविका स्वयं सहायता समूहों को विभिन्न बैंकों द्वारा प्रदत्त ऋण के तहत 100 करोड़ रुपये का सांकेतिक चेक दिया।

बयान में कहा गया है कि इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के लाभार्थियों को सांकेतिक चेक, डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग की विशेष सहायता योजना के तहत अनुदान भुगतान के चेक, आयुष्मान कार्ड, बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड तथा कुशल युवा कार्यक्रम के प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।

भाषा कैलाश जोहेब

जोहेब

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments