scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमदेशबिहार: गिरफ्तार आरोपी ने पुलिसकर्मियों पर चलाई गोली, जवाबी कार्रवाई में हुआ घायल

बिहार: गिरफ्तार आरोपी ने पुलिसकर्मियों पर चलाई गोली, जवाबी कार्रवाई में हुआ घायल

Text Size:

पटना, 25 जून (भाषा) हत्या के मामले में संलिप्तता के लिए गिरफ्तार किए गए आरोपी ने हिरासत से भागने के प्रयास में बुधवार को पुलिस पर कथित रूप से गोली चला दी जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि घटना दोपहर को उस समय हुई जब उसे सुल्तानगंज थाने ले जाया जा रहा था। इससे पहले विशेष कार्य बल (एसटीएफ) और पटना पुलिस की संयुक्त टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया था।

यहां एक आधिकारिक बयान में कहा गया, ‘‘आरोपी ने अपने कपड़ों में पिस्तौल छिपा रखी थी। उसने अचानक हिरासत से भागने का प्रयास किया और उसे लेकर जा रहे अधिकारियों पर भी उसने गोलियां चलाईं। सुरक्षाकर्मियों ने जवाबी कार्रवाई में गोलीबारी की। मामूली हाथापाई के बाद उसे काबू कर लिया गया और उसके पैर में गोली लग गई। इस घटना में एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया।’’

घायल पुलिस अधिकारी और गिरफ्तार आरोपी को नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

भाषा यासिर आशीष

आशीष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments