scorecardresearch
Sunday, 8 March, 2026
होमदेशबेंगलुरु में महिला ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, मामला दर्ज

बेंगलुरु में महिला ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, मामला दर्ज

Text Size:

बेंगलुरु, 27 जनवरी (भाषा) बेंगलुरु में एक महिला स्वास्थ्यकर्मी ने कार सवार ‘‘पूरी तरह नग्न’’ एक व्यक्ति पर उसका यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया जिसके बाद पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि 24 जनवरी को हुई यह घटना तब सामने आई जब महिला ने अपने ‘इंस्टाग्राम हैंडल’ पर एक वीडियो में आपबीती साझा की।

उसने बताया कि महिला काम से घर लौट रही थी तभी कार में सवार ‘‘पूरी तरह नग्न’’ व्यक्ति उसे लगातार बुलाता रहा और उसकी ओर कार बढ़ाता रहा। महिला का आरोप है कि किसी ने उसकी मदद नहीं की।

स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी हेब्बागोडी पुलिस थाने से जुड़े एक गश्ती सिपाही को दिए जाने के बाद पुलिस ने स्वतः संज्ञान लिया।

इसके बाद महिला की पहचान की गई।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला त्रिपुरा की रहने वाली है और यहां एक निजी अस्पताल में काम करती है। उन्होंने बताया कि महिला से संपर्क किया गया और विस्तृत बयान देने को कहा गया।

पुलिस ने कहा कि हेब्बागोडी पुलिस थाना क्षेत्र में धारा 75 (यौन उत्पीड़न) के तहत मामला दर्ज किया गया है और संदिग्ध को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

भाषा सिम्मी मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments