scorecardresearch
Thursday, 23 April, 2026
होमदेशबंगाल पंचायत चुनाव : राज्य चुनाव आयोग केंद्रीय बलों की 315 कंपनियों का इस्तेमाल करेगा

बंगाल पंचायत चुनाव : राज्य चुनाव आयोग केंद्रीय बलों की 315 कंपनियों का इस्तेमाल करेगा

Text Size:

कोलकाता, एक जुलाई (भाषा) पश्चिम बंगाल राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) ने आठ जुलाई को होने वाले पंचायत चुनावों के लिए मुख्य रूप से क्षेत्रों कानून व्यवस्था कायम रखने,विभिन्न नाकों की जांच करने, समुदायों के बीच आपसी विश्वास कायम करने, अंतरराष्ट्रीय और अंतरराज्यीय चौकियों और गश्त के लिए केंद्रीय बलों की 315 कंपनियों का उपयोग करने का निर्णय लिया है।

राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) ने सभी जिलाधिकारियों, जिला पंचायत चुनाव अधिकारियों (डीपीईओ), पुलिस आयुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को दिए गए एक निर्देश में कहा कि केंद्रीय बलों को गश्त, रूट मार्च और अन्य विश्वास-निर्माण उपायों के लिए तैनात किया जाएगा जहां आयोग और जिला तथा पुलिस प्रशासन को राजनीतिक हिंसा/धमकी की शिकायतें मिली हैं।

एसईसी ने कहा, ‘‘ केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की 315 कंपनियों की तैनाती के संबंध में निर्देशों का सही मायने में पालन किया जाना चाहिए, जो राज्य के विभिन्न जिलों में पहुंचना शुरू हो गए हैं। ’’

आयोग के एक अधिकारी ने पीटीआई भाषा को बताया कि वे बाद में स्थिति को देखते हुए केंद्रीय बलों की तैनाती को लेकर समीक्षा कर सकते हैं।

भाषा रवि कांत माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments